Jos Buttler ने किया बड़ा कमाल, IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, हैदराबाद के खिलाफ चला बल्ला
IPL 2025 GT vs SRH Jos Buttler: जोस बटलर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ अपनी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। हैदराबाद के खिलाफ 12 रन बनाते ही बटलर ने अपने आईपीएल करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए। गुजरात टाइटंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए इस सीजन जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की है। हैदराबाद के खिलाफ जोस बटलर ने 37 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली।
जोस बटलर ने पूरे किए 4000 रन (IPL 2025 GT vs SRH Jos Buttler)
जोस बटलर ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और 2 मई को अहमदाबाद में हैदराबाद के खिलाफ़ अपनी पारी के साथ टूर्नामेंट में 4,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज़ विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। 4,000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पांच सबसे तेज़ विदेशी क्रिकेटरों में क्रिस गेल का नाम टॉप पर मौजूद है।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर
अपने आईपीएल करियर में अब तक जोस बटलर ने 4,000 से ज़्यादा रन बनाने के दौरान सात शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। लगभग 40 की औसत बनाए रखने वाले बटलर का बैटिंग स्ट्राइक रेट भी लगभग 150 का है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ़ 17 पारियों में 863 रन बनाकर आईपीएल 2022 सीज़न में प्रतिष्ठित 'ऑरेंज कैप' जीती। जोस बटलर इस सीजन गुजरात के लिए भी लगातार रन बना रहे हैं।
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफाने रदरफोर्ड।
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयरः अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।












Click it and Unblock the Notifications