GT Vs KKR: 18 साल के IPL इतिहास में जो नहीं हुआ वो अब हो गया! शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने किया कमाल
IPL 2025 GT Vs KKR: गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पुरानी टीम केकेआर के खिलाफ दमदार पारी खेली। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे के इस फैसले को गिल और साई सुदर्शन ने गलत साबित कर दिया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 114 रन बनाने का काम किया।
गुजरात टाइटंस की धमाकेदार शुरुआत (IPL 2025 GT Vs KKR)
गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बल्लेबाजी का न्योता दिया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात के लिए जबरदस्त शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने 114 रनों की साझेदारी की, लेकिन आखिरकार साई सुदर्शन 12वें ओवर में आंद्रे रसेल का शिकार बन गए और 52 रन पर रहमानुल्लाह गुरबाज द्वारा कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाने का काम किया।

18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और आईपीएल में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियों की सूची में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस पारी के बाद उनकी साझेदारी आईपीएल में 6 शतकीय साझेदारियों तक पहुंच गई है। इससे पहले शिखर धवन-डेविड वार्नर और फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने भी छह शतकीय साझेदारी की है। लेकिन 18 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी टॉप पर मौजूद
हालांकि एबी डिविलियर्स और विराट कोहली 10 शतकीय आईपीएल साझेदारियों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। वहीं क्रिस गेल और विराट कोहली ने 9 बार शतकीय साझेदारी की है। वहीं भारतीय जोड़ी की बात करें तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने यह कारनाम 5 बार किया है। लेकिन अब शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications