टेस्ट कप्तान बनते ही बुरी तरह फ्लॉप हुए शुभमन गिल, धोनी की चतुराई के सामने नहीं चला बल्ला

IPL 2025 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला। अंशुल कंबोज की गेंद पर उर्विल पटेल को कैच देकर शुभमन गिल पवेलियन लौट गए। गिल नौ गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल के लिए धोनी ने चतुराई दिखाते हुए स्लिप में फील्डर लगाया था। उर्विल पटेल धोनी के भरोसे पर खरे उतरे और गिल का शानदार कैच पकड़ा।

टेस्ट कप्तान बनते ही हुए फ्लॉप (IPL 2025 GT vs CSK)

शुभमन गिल को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट कप्तान बनाया है। टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल का बल्ला फ्लॉप साबित रहा। गुजरात टाइटंस को टॉप 2 में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी माना जा रहा था। इस अहम मुकाबले में शुभमन गिल के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन वह चेन्नई के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

IPL 1

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए थे 230 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया था। चेन्नई के इस बड़े स्कोर में डेवाल्ड ब्रेविस के विस्फोटक अर्धशतक और डेवोन कॉनवे के बेहतरीन प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्होंने अंतिम ओवरों में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।

चेन्नई के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत अच्छी रही, आयुष म्हात्रे और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। म्हात्रे 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इसके बाद कॉनवे ने उर्विल पटेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। उर्विल 37 रन बनाकर साई किशोर द्वारा आउट हुए। कॉनवे ने 34 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें आउट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+