IPL 2025: दिग्गजों से भरी आईपीएल की फ्लॉप इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों ने टीमों को डुबोया
IPL 2025: आईपीएल का समापन होने को है और लीग चरण में कुछ ही मैच बचे हुए हैं। तीन टीमों ने प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में से कोई एक टीम प्लेऑफ़ में जाने वाली चौथी टीम बन जाएगी। उसका पता भी जल्दी ही चलने वाला है।
इस सीजन जिन प्लेयर्स के बल्ले से तूफानी बैटिंग की उम्मीद थी, उन्होंने निराश करने का काम किया है। कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग से दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया है। बड़े नामों को मिलकर फ्लॉप आईपीएल एकादश के बारे में जानने का प्रयास इस आर्टिकल में किया गया है। आपको भी जानना चाहिए कि कौनसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद से आने वाले ट्रेविस हेड ने इस सीजन अपने बल्ले से जलवा नहीं दिखाया, वह फ्लॉप रहे तो टीम को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा। हैदराबाद इस सीजन प्लेऑफ़ में नहीं जा पाई। मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा ने शुरुआती सीजन में निराश करने वाला काम किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन का कारण ओपनिंग स्लॉट से रन नहीं आना रहा है, वहां रचिन रविन्द्र ने खराब प्रदर्शन किया और माही की टीम बाहर हो गई। यही हाल ऋषभ पंत का रहा, उनके ऊपर 27 करोड़ की धन राशि का दबाव साफ़ तौर पर दिखाई दिया। पंत के ऊपर कप्तानी का दवाब भी था और लखनऊ सुपर जायंट्स अगले दौर में नहीं जा पाई।
लियाम लिविंगस्टोन को धांसू प्लेयर माना जाता है लेकिन उनका बल्ला इस सीजन खामोश रहा है। लिविंगस्टोन ने 7 मुकाबले खेलते हुए 87 रन ही बनाए हैं। हालांकि उनके खराब खेल का असर आरसीबी के ऊपर नहीं पड़ा। आरसीबी ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया।
IPL 2025: फ्लॉप इलेवन
ट्रेविस हेड- 281 रन
रोहित शर्मा- 300 रन
रचिन रविन्द्र- 191 रन
ऋषभ पंत- 135 रन
लियाम लिविंगस्टोन- 87 रन
महेंद्र सिंह धोनी- 196 रन
रविन्द्र जडेजा- 280 रन, 8 विकेट
मोहम्मद शमी- 6 विकेट
पैट कमिंस- 13 विकेट
सुनील नारेन- 215 रन,10 विकेट
राशिद खान- 8 विकेट












Click it and Unblock the Notifications