IPL 2025: रविंद्र जडेजा सहित इन खिलाड़ियों का CSK से कटेगा पत्ता! मेगा ऑक्शन के बाद बदल जाएगी पूरी टीम
IPL 2025, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम रविंद्र जडेजा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। पिछले सीजन 11 मैचों में 142.78 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाने वाले रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। रविंद्र जडेजा को चेन्नई ने पिछले सीजन 16 करोड़ में रिटेन किया था।
रविंद्र जडेजा होंगे रिलीज
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मेगा ऑक्शन से पहले टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, चेन्नई नीलामी के दौरान उन्हें वापस खरीद सकते हैं। ऐसे में टीम के पर्स में पैसे अधिक बच सकते हैं। रविंद्र जडेजा लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। लेकिन 16 करोड़ में उन्हें रिटेन करना टीम के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

अजिंक्य रहाणे पर भी बड़ा सवाल
अजिंक्य रहाणे एक और खिलाड़ी हैं जिन्हें CSK द्वारा रिलीज़ किया जा सकता है। रहाणे 12 मैचों में केवल 242 रन ही बना पाए, जो पिछले सीज़न के लिए उम्मीद से कम था। इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से रिलीज़ किया जा सकता है।
रचिन रवींद्र का कटेगा पत्ता
कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी सीएसके की संभावित रिलीज लिस्ट में शामिल हैं। रविंद्र ने 10 मैचों में 160.86 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं। यह फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि सीएसके उन्हें डेरिल मिशेल पर तरजीह देती है या नहीं। डेरिल मिशेल को पिछले सीजन टीम ने 14 करोड़ में खरीदा था।
तेज गेंदबाजों पर भी नजर
तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह सीएसके की रिलीज लिस्ट में एक और नाम हो सकता है। सिंह ने चार मैचों में पांच विकेट लिए, लेकिन 10 की इकॉनमी रेट के साथ कुछ महंगे रहे। दीपक चाहर को भी रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। चाहर ने आईपीएल 2024 के दौरान आठ मैचों में पांच विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 8.59 रहा।












Click it and Unblock the Notifications