IPL 2025 Final: '18' जर्सी वाले उठाएंगे आईपीएल 18 का कप? बना खास संयोग, क्या बनेगा इतिहास?

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: आईपीएल-2025 का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाना है, आज के फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों ने ही एक बार भी आईपीएल का कप नहीं जीता है इसलिए आज जो भी जीतेगा, वो इतिहास रचेगा।

वैसे आज के मैच से कुछ खास संयोग भी जुड़े हुए है। सबसे पहली बात ये है कि ये आईपीएल का 18वां सीजन है जबकि दूसरी अहम बात विराट कोहली से जुड़ी हुई हैं, जिनका 'जर्सी नंबर' 18 है और तीसरी सबसे बड़ी जरूरी बात ये है कि आज के फाइनल की डेट का जोड़ भी 18 ही है।

IPL 2025 Final

दरअसल आज 3-6-2025 तारीख है, जिसका जोड़ 3+6+2+0+2+5 भी 18 ही आता है। कुल मिलाकर आज 18 नंबर का बोल-बाला है। न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 18 यानी 1+8=9 मूलांक हैं, इस नंबर के लिए शुक्रवार का दिन काफी शुभ है।

सितारे आरसीबी के फेवर में, क्या बनेगा इतिहास?

वैसे तो सितारे आरसीबी के फेवर में दिख रहे हैं लेकिन ये तय है कि जीतेगा वो ही जो अच्छा खेल खेलेगा। अगर इतिहास की बात करें तो आरसीबी इससे पहले तीन बार फाइल में पहुंची थी लेकिन उसके हाथ ट्रॉफी नहीं लग पाई।

साल 2009 में उसे डेक्कन चार्जर्स ने हराया था तो वहीं साल 2011 में चेन्नई ने उसे पराजित किया था, जबकि साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे शिकस्त दी थी।

क्या खत्म होगा पंजाब टीम का इंतजार? (IPL 2025 Final)

तो वहीं पंजाब टीम के लिए भी आज काफी अहम दिन है, उसने इस बार 11 साल का सूखा खत्‍म करते हुए आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है, इससे पहले उसने साल 2014 में फाइनल तक का सफर तय किया था,तब कोलकाता नाईट राईडर्स उसे परास्त करके खिताब जीता था।

कितने बजे मैच शुरू होगा? (IPL 2025 Final)

हाई-वोल्टेज मैच आज शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11 निम्नलिखित हो सकती है? (IPL 2025 Final)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल, राजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन/रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा PBKS Predicted Playing XI: पंजाब की संभावित प्लेइंग-11 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, ओमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार/ युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक।

पंजाब की संभावित प्लेइंग-11 पंजाब किंग्स (IPL 2025 Final)

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, ओमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार/ युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक।

आईपीएल विजेताओं की लिस्ट (IPL 2025 Final)

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+