RCB vs PBKS IPL 2025 Final Match: बल्लेबाज या गेंदबाज, आज फाइनल की पिच पर कौन मचाएगा कहर?
RCB vs PBKS, Final Pitch Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आज आईपीएल 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। आज की जीत किसी एक का सपना साकार करेगी, तो किसी के हिस्से आएगी उम्रभर की कसक! मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अब बात करते हैं सबसे अहम सवाल की- क्या आज का दिन बल्लेबाजों का होगा या गेंदबाजों का?
श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार आग और पानी की तरह हैं- एक अपने अटैकिंग अंदाज के लिए जाना जाता है तो दूसरा शांत रहता है। फिर भी दोनों ही लीडर के रूप में प्रभावी हैं, जो सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।
आईपीएल 18 के ग्रैंड फिनाले में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से बेहतर कोई मुकाबला नहीं हो सकता था।

Narendra Modi Stadium Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
अहमदाबाद की यह पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के मुफीद (Favorable) मानी जा रही है। इस सीजन यहां खेले गए 8 में से 7 मैचों में टीमों ने 200+ स्कोर किया है। पिच पर बॉल आसानी से बल्ले पर आ रही है, और उछाल (Bounce) भी स्थिर है। ऐसे में फाइनल में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
Narendra Modi Stadium Weather Report: अहमदाबाद में आज का मौसम
अहमदाबाद का मौसम फैंस की धड़कनें बढ़ा सकता है। मंगलवार को दिन में बारिश की 60% से ज़्यादा संभावना जताई गई है, हालांकि शाम 7:30 बजे मैच के वक्त तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 38 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री तक आ सकता है और ह्यूमडिटी करीब 60% रहने की संभावना है।
अगर बारिश के चलते मुकाबला तय समय पर पूरा नहीं हो पाया तो 4 जून को रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन रिजर्व डे भी अगर धुल गया तो पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा क्योंकि वह लीग स्टेज में टॉप पर रही थी।
आरसीबी का चौथा फाइनल मैच
- पहला मैच 2009: डेक्कन चार्जर्स से हारी
- दूसरा मैच 2011: चेन्नई सुपर किंग्स से हारी
- तीसरा मैच 2016: सनराइजर्स हैदराबाद से हारी
- चौथा मैच 2025: चौथी बार क्या होगा ये आज रात तय हो जाएगा
पंजाब किंग्स का दूसरा फाइनल
- 2014: बतौर किंग्स इलेवन पंजाब कोलकाता से हारी
- 2025: अब नई पहचान और नए कप्तान के साथ वापसी












Click it and Unblock the Notifications