IPL 2025 के बचे मैचों का शेड्यूल तय! 3 जून को होगा ग्रैंड फिनाले, 17 मई को खेला जाएगा RCB vs KKR का मैच

आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई (BCCI) अब टूर्नामेंट को 3 जून तक बढ़ाने की तैयारी में है। एक हफ्ते के ब्रेक के बाद IPL फिर से शुरू होगा और इसके सभी बचे हुए मुकाबले तीन वेन्यू- चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद-में कराए जाएंगे। नया शेड्यूल रविवार शाम तक सभी फ्रेंचाइज़ियों को भेजे जाने की उम्मीद है।

17 मई से फिर शुरू हो सकता है टूर्नामेंट
BCCI ने पंजाब किंग्स को छोड़कर बाकी सभी टीमों को मंगलवार तक अपने-अपने वेन्यू पर रिपोर्ट करने को कहा है ताकि IPL को 17 मई से दोबारा शुरू किया जा सके। कई विदेशी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शुक्रवार तक अपने देश लौटने वाले हैं, इसलिए बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से अपने खिलाड़ियों को ट्रैवल प्लान की जानकारी देने को कहा है।

IPL 2025 Final

डबल हेडर से बाकी मैच पूरे करने की योजना
बीसीसीआई अब प्लेऑफ और फाइनल समेत बचे हुए 16 मैचों को पूरा करने के लिए दो हफ्तों का समय लेना चाहती है। इसके लिए कई डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) प्लान किए जा रहे हैं। फ्रेंचाइज़ी भी बोर्ड के निर्देश के बाद अपने खिलाड़ियों की वापसी की तैयारी में जुट गई हैं।

IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पुष्टि की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अब IPL को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए हमें वेन्यू और तारीखें तय करनी होंगी। सभी स्टेकहोल्डर्स-टीम मालिक, ब्रॉडकास्टर्स, सरकार-से बातचीत करनी होगी।'

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी दस आईपीएल फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को भारत वापस लाने में जुटी हैं, ताकि टूर्नामेंट के जल्द रिस्टार्ट की योजना को पूरा किया जा सके।बीसीसीआई ने बीते शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव बढ़ने के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+