IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में लौटा पुराना खिलाड़ी, कभी करोड़ों रुपये की रकम में खरीदा था
IPL 2025: आईपीएल में नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स में इस बार ऋषभ पंत नहीं हैं। इसके अलावा पुराना कोचिंग स्टाफ भी नहीं होगा। इवेंट की शुरुआत से पहले टीमें अपनी संरचना को अंतिम रूप देने में लगी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में एक पुराने खिलाड़ी को जोड़ने की घोषणा की है। एक समय ऐसा था, जब इसी प्लेयर को दिल्ली ने करोड़ों रुपये की भारी रकम देकर अपने साथ शामिल किया था और अब फिर से मामला वहीँ आ गया है।

दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट से पहले यह बड़ा मामला कहा जा सकता है क्योंकि धांसू खिलाड़ी रह चुके केविन पीटरसन को टीम में शामिल किया गया है। इस सीजन केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स में बतौर मेंटर अपनी भूमिका निभाने वाले हैं। उनके कन्धों पर बड़ा जिम्मा है।
IPL 2025 के लिए बड़ा जिम्मा
दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 24 मार्च को होगा और सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। लखनऊ की टीम में दिल्ली के ही पूर्व कप्तान ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम का कप्तान बनाया गया है। पीटरसन दिल्ली के लिए हेड कोच हेमंग बदानी, असिस्टेंट कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट वेणुगोपाल राव की टीम में शमिल होंगे।
दिल्ली ने बड़ी रकम में खरीदा था
गौरतलब है कि केविन पीटरसन को साल 2014 में 9 करोड़ की रकम में दिल्ली में शामिल किया गया था, उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। उनकी अंतिम टीम राइजिंग पुणे सुपर जायंट था, हालांकि उसमें वह नहीं खेले थे, साल 2016 में ऐसा हुआ था। वह कई टीमों के लिए खेले हैं। आरसीबी के बाद वह डेक्कन चार्जर्स में गए और वहां से दिल्ली में चले गए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनको टीम में शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications