IPL 2025 Points Table: मुंबई की जीत ने बदला प्वाइंट्स टेबल का हाल, इन टीमों के लिए बढ़ी टेंशन
IPL 2025 DC Vs MI Updated Points Table: मुंबई इंडियंस ने रविवार यानी 13 अप्रैल को आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। वहीं, रविवार को दिन के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। मैच के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर खिसक गई, जबकि हार्दिक पंड्या की मुंबई सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
दूसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली (IPL 2025 DC Vs MI Updated Points Table)
दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ गंवाया। इसके बावजूद वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टॉप पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। जबकि मुंबई से हार झेलने के बाद दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों और +0.672 के NRR के साथ तीसरे स्थान पर है।

इन टीमों की बढ़ी मुश्किलें
लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर केकेआर पांचवें और पीबीकेएस छठे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके तालिका में सबसे नीचे हैं, दोनों का NRR क्रमशः -1.245 और -1.554 है। जबकि दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई को प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है और वह सातवें स्थान पर आ गई है।
ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों में जंग
ऑरेंज कैप जीतने की रेस में निकोलस पूरन 349 रनों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। गुजरात के साई सुदर्शन पूरन से सिर्फ़ 20 रन पीछे दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद LSG के मिशेल मार्श 265 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पांच मैचों में 250 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। RCB के विराट कोहली राजस्थान के खिलाफ़ खेल के बाद पांचवें स्थान पर हैं।
निकोलस पूरन (LSG) - 6 मैचों में 349 रन
साई सुदर्शन (GT) - 6 मैचों में 329 रन
मिशेल मार्श (LSG) - 5 मैचों में 265 रन
श्रेयस अय्यर (KKR) - 5 मैचों में 250 रन
विराट कोहली (RCB) - 6 मैचों में 248












Click it and Unblock the Notifications