DC vs LSG: कौन हैं विपराज निगम, IPL डेब्यू मैच में जमाया रंग, गेंद के बाद बल्ले से मचाई तबाही

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स के युवा लेग स्पिनर विपराज निगम ने अपने पहले आईपीएल मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। विपराज निगम ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले गेंद से विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय निगम ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। स्ट्राइक रेट के मामले में उन्होंने निकोलस पूरन को भी पीछे छोड़ दिया। विपराज निगम ने 15 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाने में सफलता हासिल की।

कौन हैं विपराज निगम (IPL 2025 DC vs LSG)

विपराज निगम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में निगम को 50 लाख रुपये में खरीदा था। निगम ने पहले ही मैच में अपनी काबिलियत साबित कर दी। विपराज निगम का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 8 विकेट लिए थे। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने दमखम दिखाया था।

IPL 2025 1

आशुतोष शर्मा ने छीनी लखनऊ से जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिये थे। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम लक्ष्य के करीब तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन इसके बाद आशुतोष ने विपराज निगम और फिर कुलदीप यादव के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दिल्ली ने पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली के लिए यहां से वापसी करना नामुमकिन सा लग रहा था।

आशुतोष शर्मा ने जीता फैंस का दिल

लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, खासकर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली ने शानदार लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत में मुकाबला जीत लिया। दिल्ली के लॉ ऑर्डर बल्लेबाजों ने लखनऊ से मैच छीन लिया। खासतौर पर आशुतोष शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+