IPL 2025 CSK vs MI: कब और कहां खेला जाएगा चेन्नई-मुंबई के बीच मुकाबला, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव
IPL 2025 CSK vs MI: ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 2025 इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 3 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ेगी। मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको इस मुकाबले से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देते हैं।
हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे पहला मैच (IPL 2025 CSK vs MI)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे। पिछले साल एमआई के ग्रुप-स्टेज से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या को टीम के आखिरी मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। 14 मैचों में यह तीसरी बार था जब एमआई ओवर-रेट को बनाए रखने में विफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप कप्तान पर प्रतिबंध लगा।

ऐसे देख सकेंगे लाइव
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। चेन्नई में मैच के दिन आंधी-तूफान आने की संभावना है, लेकिन मैच से पहले ही मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, गीली आउटफील्ड के कारण मैच देरी से शुरू होने की संभावना है, लेकिन मैच पूरी तरह धुल जाने की संभावना नहीं है।
कब और कहां होगा मैच
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला 23 मार्च, रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा। चेपॉक स्पिन-अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। ओस पिच के व्यवहार में भूमिका निभा सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), सैम कुरेन, आर अश्विन, नूर अहमद, मथिषा पथिराना। सुपर सब्स: खलील अहमद, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अर्जुन तेंदुलकर।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications