क्या धोनी आज खेल रहे हैं अपना आखिरी मैच, IPL से लेंगे संन्यास? स्टेडियम पहुंचे माता-पिता
IPL 2025, MS Dhoni parents: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक ट्रेंड होने लगे। इसकी सबसे बड़ी वजह है स्टेडियम में अचानक उनके माता-पिता का आना। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन जैक फ्रेजर मैकगर्क का खराब फॉर्म लगातार जारी है और वह इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सके।
मैच देखने पहुंचे धोनी के माता-पिता (IPL 2025, MS Dhoni parents)
करीब 20 साल के करियर में पहली बार धोनी के माता-पिता उन्हें खेलता देखने के लिए मैदान में पहुंचे हैं। ये नजारा देखकर फैंस डरे हुए हैं। 15 अगस्त 2020 की तरह 5 अप्रैल 2025 की तारीख भी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दुख भरा साबित हो सकता है। ऐसी खबरें आ रही है कि धोनी आज अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर चेन्नई के फैंस के लिए ये बड़ा सदमा होगा।

संन्यास को लेकर हो रही है चर्चाएं
धोनी के संन्यास को लेकर बात हमेशा चलती रही है, खासकर जब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए थे और सिर्फ आईपीएल खेल रहे थे। उनके चाहने वाले और क्रिकेट फैंस अक्सर ये सवाल करते थे कि क्या वह आईपीएल से भी रिटायर हो जाएंगे। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन बनने के बाद इस सवाल ने फिर जोर पकड़ा था, क्योंकि ये माना जा रहा था कि धोनी शायद अब रिटायर हो जाएंगे। लेकिन धोनी ने फिर से अपनी टीम और फैंस के लिए मैदान पर वापसी की और अगले सीजन में भी खेलते हुए दिखे।
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयरः मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications