IPL 2025: कौन बना किस टीम का कप्तान? सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की पूरी लिस्ट
IPL 2025 Captains List: आईपीएल की शुरुआत में कुछ ही दिन बचे हैं। टीमों की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी टीमों ने अपने प्लेयर्स सेटअप और कप्तानों को लेकर स्थिति साफ़ कर दी है। इस सीजन अंतिम टीम दिल्ली कैपिटल्स थी, जिसने अपने कप्तान की घोषणा की है।
बीसीसीआई ने 74 मैचों का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया और दो माह से भी ज्यादा समय तक यह इवेंट चलने वाला है। टीमों को अपने घरेलू मैदान के अलावा विपक्षी टीमों के मैदानों पर भी खेलने का मौका मिलने वाला है। फैन्स को टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है।

इस सीजन के लिए कुछ टीमों ने अपने कप्तानों में बदलाव करने का फैसला लिया था। उनमें कई टीमें हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ही ऐसी टीमें रही हैं, जो अपने पुराने लीडर के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं।
उनके अलावा आरसीबी, केकेआर, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स आदि टीमों में नए नामों को कप्तान बनाया गया है। पुराने कप्तानों को रिलीज करने की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में अब सभी दस टीमों में कप्तान की लिस्ट दिलचस्प हो गई है, इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।
IPL 2025 में सभी कप्तानों की लिस्ट (IPL 2025 Captains)
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ऐसे नाम हैं, जो पिछले सीजन किसी अन्य टीम के कप्तान थे लेकिन इस बार नई टीम से कप्तान बन गए। रजत पाटीदार और अजिंक्य रहाणे किसी टीम के कप्तान नहीं थे लेकिन उनको जिम्मेदारी मिल गई। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान थे और उनको वहां से प्रमोट करते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई।












Click it and Unblock the Notifications