IPL 2025: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात को बड़ा झटका, किन टीमों के कौनसे प्लेयर्स अब नहीं आएंगे

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के बीच आईपीएल का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। 17 मई से इवेंट की शुरुआत हो रही है। इस बीच कई टीमों के प्लेयर्स अब नहीं आएँगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रतिबद्धताओं के कारण अब विदेशी प्लेयर्स नहीं आ पाएंगे।

ऐसे में कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स सहित कुछ टीमों के विदेशी प्लेयर्स नहीं आएँगे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होना है, उसकी तैयारी में दोनों देशों के खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे।

ipl 2025

ऐसे में इन टीमों के खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे चरण में अपनी-अपनी टीमों के साथ होंगे। ऐसा होने से प्लेऑफ़ के करीब खड़ी टीमों को नुकसान होना तय है। आरसीबी, गुजरात और मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा खिलाड़ी अब वापस नहीं आएंगे।

आरसीबी में इंग्लैंड के जैकब बेथल, वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड नहीं आएंगे। इंग्लैंड और विंडीज के बीच सफेद गेंद सीरीज बड़ा कारण है। दक्षिण अफ्रीका से लुंगी एनगिडी भी आरसीबी में नहीं होंगे और जोश हेजलवुड भी नहीं आने वाले हैं। दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेंगे।

गुजरात के कई खिलाड़ी बाहर (IPL 2025)

गुजरात के लिए जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड नहीं होंगे, ये दोनों भी इंग्लैंड और विंडीज सीरीज का हिस्सा होंगे। कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेंगे। मुंबई इंडियंस से रयान रिक्लेटन और कॉर्बिन बोस्च का नाम शामिल है। इंग्लैंड से विल जैक्स भी मुंबई इंडियंस में अब नहीं होंगे। पंजाब से मार्को यानसेन और दिल्ली से फ्रेजर मैकगर्क नहीं होंगे।

प्लेऑफ़ की दौड़ वाली टीमों को नुकसान (IPL 2025)

इन सबमें देखा जाए, तो आरसीबी, मुंबई इंडियंस और गुजरात को ही ज्यादा नुकसान है। टीमों टीमें प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई हैं। गुजरात और आरसीबी 16-16 अंक लेकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर चौथे नम्बर पर है और दो मैच बाकी है। पंजाब 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, तीन मैच बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+