IPL 2025: शादी से पहले पैरेंट्स बन गए ट्रेविस हेड और जेसिका, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी और कब हुआ प्यार
Travis Head Love Story: ऑस्ट्रेलिया के धांसू बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है, पिछले सीजन धमाल मचाने के बाद इस बार भी उनको रिटेन कर लिया गया और ओपन करने की जिम्मेदारी दी गई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनको टीम में शामिल किया गया है।
जिस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ ट्रेविस हेड खड़े रहते हैं, उसी तरह ट्रेविस हेड के साथ उनकी खुबसूरत पत्नी खड़ी रहती हैं। हेड की पत्नी का नाम जेसिका हेड हैं और वह मॉडलिंग से बिजनेस की दुनिया में आ गईं। वह एक आंत्रप्रेन्योर हैं।

दोनों की लव स्टोरी काफी खास है। ट्रेविस हेड और जेसिका फ़िल्मी एक्टर्स की तरह रास्ते में नहीं टकराए थे। दोनों बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ। इतने लम्बे समय से दोस्ती के रिश्ते को उन्होंने पति और पत्नी के रिश्ते में बदलने का फैसला लिया।
Travis Head की कब हुई शादी
इसके बाद 15 अप्रैल 2023 को ट्रेविस हेड और जेसिका ने पति और पत्नी बनने का निर्णय लिया और एडिलेड में शादी कर ली। जेसिका ने डाउन अंडर जैसी कई फेमस मॉडलिंग एजेंसीज के लिए कार्य किया है। हालांकि शादी से पहले जेसिका मां बन गई थीं।
शादी से पहले बन गए Travis Head और जेसिका
2 सितम्बर 2022 को जेसिका और ट्रेविस हेड पैरेंट्स बने थे। उनके एक बेटी हुई, जिसका नाम मिला पैज हेड रखा गया था। हेड के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद जेसिका ने बिजनेस में आने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा में उन्होंने अपना ही कुछ काम किया।
दूसरे बच्चे का का हुआ जन्म
ट्रेविस हेड और जेसिका के घर में एक और ख़ुशी का पल कुछ ही समय पहले आया था। जब दोनों के एक बेटा हुआ था। पिछले साल नवम्बर में ही दोनों दूसरी बार पैरेंट्स बने थे और इस बार उनके घर बेटा आया, जिसका नाम हैरिसन जॉर्ज हेड रखा गया।
आईपीएल में करोड़ों में रिटेन
इस तरह दो दोस्त काफी लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ रहे और बाद में उनको फीलंग्स का एहसास हुआ, तो शादी कर ली और दो सुंदर बच्चों के पैरेंट्स बन गए। ट्रेविस हेड को साल 2025 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ में रिटेन किया है।












Click it and Unblock the Notifications