IPL 2025 की मेगा नीलामी की तारीख और वेन्यू घोषित, अंतिम मिनट में बदलाव, करीबन 1600 प्लेयर्स रजिस्टर्ड

IPL 2025 Auction Dates and Venue: आईपीएल नीलामी की डेट्स का हर किसी को इंतजार था और अब यह समाप्त हो गया है। आधिकारिक तारीखों की घोषणा हो गई है। वेन्यु में अंतिम मिनट में थोड़ा बदलाव किया गया है लेकिन यह होना साउदी अरब में ही हैं। दो दिनों तक मेगा ऑक्शन चलने वाला है।

साउदी अरब के जेद्दाह में यह आयोजन होगा। 24 और 25 नवंबर दो दिनों तक लगातार यह आयोजन चलना है। नीलामी में कई बड़े दिग्गजों के लिए बोली लगेगी। आईपीएल ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी। सभी टीमों के पास कुल 204 स्लॉट उपलब्ध हैं।

ipl

करीबन 1600 प्लेयर्स ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। स्पष्ट संख्या देखी जाए तो 1574 प्लेयर्स ने नीलामी के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। हालांकि इसमें से भी बाद में छंटनी हो जाएगी। इनमें 320 कैप्ड प्लेयर हैं। इसके अलावा 1224 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 30 खिलाड़ी एसोशिएट देशों से हैं।

देश के हिसाब से देखा जाए, तो सबसे ज्यादा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से रजिस्टर्ड हैं। अफ्रीका से 91 और ऑस्ट्रेलिया के 76 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद तीसरे नम्बर पर इंग्लैंड है, वहां से 52 प्लेयर्स ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

न्यूजीलैंड से 39, वेस्टइंडीज से 33 और श्रीलंका से 29 प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा अफगानिस्तान से भी 29 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं। बांग्लादेश के 13 प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। नीदरलैंड्स से 12 और यूएस से 10 खिलाड़ी नीलामी में आने के इच्छुक हैं। इस तरह कुल 409 विदेशी प्लेयर्स ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 4 नवंबर थी।

प्लेयर्स को लेकर अहम जानकारी

कैप्ड इंडियन (48 खिलाड़ी)
कैप्ड इंटरनेशनल (272 खिलाड़ी)
अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे (152 खिलाड़ी)
अनकैप्ड इंटरनेशनल जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे (3 खिलाड़ी)
अनकैप्ड भारतीय (965 खिलाड़ी)
अनकैप्ड इंटरनेशनल (104 खिलाड़ी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+