SRH vs LSG: गुस्साए नितीश रेड्डी ने फेंककर मारा हेलमेट? जमकर वायरल हो रहा ड्रेसिंग रूम का वीडियो
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर पांच विकेट से जीत दर्ज की गई। सनराइजर्स के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 32 रन बनाकर आउट हो गए।
नीतीश के आउट होने के बाद SRH की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 190/9 का स्कोर ही बना सकी। इस दौरान नीतीश के गुस्से का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
नीतीश रेड्डी जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे, तो उनका चेहरा निराशा से भरा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गुस्से में उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना हेलमेट फेंक दिया। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने मिलीजुली राय दी है। कुछ का मानना है कि नीतीश अपनी परफॉर्मेंस से बेहद निराश थे, वहीं कुछ इसे खेल के प्रति उनका जुनून बता रहे हैं। कई फैंस ने उनकी इस हरकत की आलोचना भी की, जबकि कुछ ने इसे एक जुनूनी खिलाड़ी का स्वाभाविक रिएक्शन बताया।
SRH के लिए मुश्किल वक्त
SRH की इस हार के बाद टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा, क्योंकि अब टूर्नामेंट में हर मैच बेहद अहम होता जा रहा है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की इस शानदार जीत ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications