KKR का कौन होगा नया कप्तान? रिंकू-अय्यर नहीं सामने आया चौंकाने वाला नाम
IPL 2025 Ajinkya Rahane: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का कप्तान कौन होगा? मेगा ऑक्शन के बाद से ही इस बात की चर्चाएं जोरों पर है। फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में टॉप पर नजर आते हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि रिंकू सिंह टीम के कप्तान हो सकते हैं। लेकिन अब रहाणे का नाम सामने आ रहा है।
अजिंक्य रहाणे को मिल सकती है टीम की कप्तानी
फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है और कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस को इसके बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो आईपीएल 2025 को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कप्तानी सौंपने का मन बना लिया है। जेद्दा में हुई नीलामी में केकेआर ने रहाणे को 1 करोड़ 50 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था।

रहाणे का कप्तान बनना लगभग तय
फ्रेंचाइजी द्वारा यह निर्णय रहाणे के आईपीएल अनुभव और कप्तानी क्षमता को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है। क्योंकि वह टीम के युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने और मैच की परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला लगभग 90% तय है और KKR ने उन्हें खासतौर पर कप्तानी के दृष्टिकोण से टीम में शामिल किया है। इसका मतलब है कि रहाणे को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा जाएगा, और वे टीम की रणनीति और प्रदर्शन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
रिंकू-अय्यर को लगाई जा रही थी अटकलें
मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह टीम के कप्तान बन सकते हैं। हालांकि, अब ये स्पष्ट हो चुका है कि वेंकटेश अय्यर या रिंकू सिंह नहीं, बल्कि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर फ्रेंचाइजी की नजरें है। रहाणे का कप्तानी अनुभव और उनके शांत और स्थिर खेल के कारण यह निर्णय लिया गया है, जो टीम के लिए एक सकारात्मक कदम हो सकता है। रहाणे ने अपनी कप्तानी से पहले कई सफल कप्तानों के साथ खेलने का अनुभव हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications