IPL 2025: हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में लगाई छलांग, जानिए कैसे हुआ यह अनोखा कारनामा
IPL Points Table: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में लगातार अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गायकवाड़ की कप्तानी में आरसीबी के खिलाफ हार झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी पराजय मिली।
इस बीच चेन्नई की हार के बाद अंक तालिका की चर्चा भी है। वहां हारने के बाद चेन्नई को नीचे जाना था लेकिन एक पायदान ऊपर जाने का मामला दिखाई दिया है। इसके पीछे भी कुछ कारण रहे हैं। नीचे जाने के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स के स्थान में सुधार देखने को मिला है।

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच अंतिम ओवर तक गया था। मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में आठवें स्थान पर थी। मैच समाप्त होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्थान सातवाँ हो गया और एक स्थान की छलांग देखने को मिली।
2 हार और एक जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के स्थान में सुधार का कारण नेट रन रेट है। राजस्थान रॉयल्स ने भी दो मैचों में हार और एक में जीत दर्ज की है। इसके बाद उनके पास भी 2 अंक है। सीएसके के भी 2 ही अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में रॉयल्स पीछे है।
हैदराबाद की टीम सातवें स्थान पर थी। नेट रन रेट उनका बेहतर था लेकिन राजस्थान के खिलाफ अंतिम गेंद तक मैच जाने पर चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट ठीक हो गया और हैदराबाद का खराब हो गया। इससे चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर चली गई।
अब सनराइजर्स हैदराबाद का आठवां और राजस्थान रॉयल्स का नौवां स्थान है। सबसे नीचे मुंबई इंडियंस का नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना किया है। टॉप दो टीमों की बात करें, तो आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का नाम वहां है। तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications