IPL 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद जडेजा की CSK कैम्प में धमाकेदार एंट्री, वीडियो ने मचाया गदर
Ravindra Jadeja: न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स का अगला बड़ा कदम आईपीएल की तरफ होगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपना काम शुरू कर चुकी है और रविन्द्र जडेजा का धांसू अंदाज में स्वागत हुआ है।
22 मार्च को शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए प्लेयर्स के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीमों के कैम्प भी चल रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक भी देखने को मिला था। इस बीच जडेजा का स्वागत करने के लिए विशेष वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शेयर किया गया है।

जडेजा की भारत वापसी हो गई है और उनके साथ वरुण चक्रवर्ती भी आए हैं। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा की भी भारत वापसी हो गई है। चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के अगले दिन शाम को भारतीय कप्तान स्वदेश पहुँच गए और उनका वीडियो भी सामने आया था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा के शामिल होने की जानकारी दी है। जडेजा का धांसू अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्वागत किया गया है। वीडियो शेयर होते ही चेन्नई के फैन्स इसके ऊपर टूट पड़े और इसे ख़ासा पसंद किया है। उधर जडेजा के संन्यास की अफवाहों का बाज़ार भी गर्म हुआ था। इसको लेकर भी उनकी प्र्तिक्रिया आ गई है।
जडेजा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए बता दिया कि फ़िलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले रोहित शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही किया था। रोहित शर्मा की तरफ से बताया गया कि मैं संन्यास नहीं ले रहा हूँ, झूठी अफवाहें मत उड़ाना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया था।
चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स बुलंद हौंसलों के साथ आईपीएल में खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं। यहाँ महेंद्र सिंह धोनी का जलवा भी दिखने वाला है। चौके और छक्कों की बारिश होने वाली है, फैन्स को टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications