रिकी पोंटिंग के बाद क्या Rishabh Pant भी छोड़ देंगे Delhi Capitals? मेगा ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर

IPL 2025, Delhi Capitals Rishabh Pant: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 साल बाद टीम इंडिया चैंपियन बनी। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब सबकी नजरें अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल पर टिकी हुई है। अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले मेगा ऑक्शन किया जाना है। जिसके बाद कई टीमों में बड़े फेरबदल होते दिखाई देने वाले हैं।

दिल्ली के कोच नहीं होंगे पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में सात सीजन से टीम के कोच रहे रिकी पोंटिंग के जाने की घोषणा की है। इस कदम से ऋषभ पंत के फ्रैंचाइज़ी के साथ भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। कार एक्सीडेंट के कारण एक साल के अंतराल के बाद आईपीएल 2024 में क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने आईपीएल 2024 में कप्तान के रूप में टीम में वापसी की थी।

Rishabh Pant 1

क्या दिल्ली का साथ छोड़ देंगे पंत

रिकी पोंटिंग के जाने के बाद, 'X' जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की अफ़वाहें तेज़ हो गई हैं। कुछ फैंस का दावा है कि पंत चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। हालांकि न तो पंत और न ही किसी आधिकारिक स्रोत ने इन दावों की पुष्टि की है। एक यूजर ने ट्वीट किया कि ऋषभ पंत मेगा नीलामी से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स छोड़ सकते हैं," जबकि दूसरे ने उनके सीएसके में जाने की संभावना के बारे में अटकलें लगाईं है।

दिल्ली ने छोड़े कई मैच विनर खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है जहां फ्रैंचाइजी ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जाने दिया है। पंत से पहले कप्तान रहे श्रेयस अय्यर इसका एक उदाहरण हैं। अन्य नामों में आंद्रे रसेल, एबी डिविलियर्स, डेविड वार्नर और संजू सैमसन शामिल हैं। आईपीएल 2025 सीज़न में एक बड़ी नीलामी होगी, जिससे सभी फ़्रैंचाइज़ी में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+