IPL 2025: 3 टीमें जो इस बार आईपीएल में सबसे कमज़ोर हैं, क्या आपको है पता?

IPL 2025 Weakest Teams: आईपीएल के लिए सभी टीमों के कप्तानों की घोषणा कर दी गई है और टीमें तैयार हैं। अलग-अलग टीमों के कैम्प भी चल रहे हैं। पिछले साल मेगा नीलामी में हर टीम ने बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया लेकिन पर्स में ज्यादा पैसों वाली टीमों ने राशि भी अधिक खर्च की।

अब सभी दस टीमों की तरफ नज़र डालने पर हर टीम में थोड़ी कमी तो दिख ही जाती है। उनमें से भी तीन टीमों की स्थिति ज्यादा खराब दिखाई देती है। बड़े नामों के प्रदर्शन के साथ युवाओं का योगदान भी अहम होता है। टीम कमजोर टीमों के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।

ipl 2025

पहली टीम

पंजाब किंग्स की बैटिंग में बड़े नामों की तरफ देखा जाए, तो श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस, मैक्सवेल और स्टोइनिस हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, अर्शदीप और फर्ग्युसन हैं। अगर उनमें भी दो प्लेयर फ्लॉप हो जाए, तो टीम परेशानी में होगी। पंजाब ने अपने पैसे अकेले अय्यर पर ही खर्च कर दिए थे, इस वजह से टीम में और बड़े प्लेयर नहीं आ पाए।

फुल स्कॉड: नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पिला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेज, हरप्रीत बरार, मार्को यान्सन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई प्रियांश आर्या, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाक, कुलदीप सेन, शैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन।

दूसरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स से हैरी ब्रूक चले गए हैं। केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ही दमदार नाम नज़र आ रहे हैं। बाकी सभी प्लेयर्स कम अनुभव वाले हैं। ऐसे में दिल्ली की राह आसान तो नहीं कही जा सकती है। उनकी टीम में गहराई की कमी है। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की कमी के अलावा गेंदबाजी भी खास नहीं है।

फुल स्कॉड: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंदे, अजय जादव मंदल, विप्राज निगम, मानवनाथ कुमार, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंधा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहितशर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

तीसरी टीम

राजस्थान रॉयल्स की तेज गेंदबाजी में धार नज़र नहीं आ रही है, सिर्फ आर्चर दिख रहे हैं, जो बेहतरीन हैं और आकाश मधवाल पर भरोसा नहीं कर सकते। स्पिनरों में तो उनके पास हसारंगा और तीक्ष्णा हैं। इन दो से काम चलना मुश्किल है और दोनों विदेशी हैं, तो एक साथ लाना भी मुश्किल है। बैटिंग में जायसवाल, सैमसन, हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रियान प्राग जैसे प्लेयर अच्छे हैं।

फुल स्कॉड: यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, कुनाल सिंह राठौर, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश माधवाल कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, फजलहक फारुखी, अशोक शर्मा, जोफ्रा आर्चर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+