IPL 2025: 3 टीमें सबसे पहले होंगी आईपीएल से बाहर? जानिए इन तीनों टीमों के नाम
IPL 2025: आईपीएल में आधे से ज्यादा मुकाबले समाप्त हो गए हैं और टीमों को अब प्लेऑफ़ को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कई टीमों ने खुद को इस रेस में बरकरार रखा हुआ है। गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक बेहतरीन काम किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को लगातार पराजय का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी तक इन टीमों के पास सीजन में बने रहने का मौका है। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बीच में वापस टीम के कप्तान बने हैं लेकिन फायदा नहीं हुआ है।

उधर पैट कमिंस का खेल भी प्रभावित करने वाला नहीं रहा है। ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2025 में कुछ अलग ही होने वाला है और प्लेऑफ़ में चौंकाने वाली टीमें दिखाई देंगी। इस बीच सबसे पहले बाहर होने वाली तीन टीमों के बारे में यहाँ जानने का प्रयास किया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने निराश किया है। धोनी की टीम आईपीएल प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन सकती है। इस सीजन माही की टीम ने कुल 8 मुकाबले खेलकर 2 में जीत दर्ज की है। बाकी 6 मैचों में हार झेली है। एक और हार मिलने पर चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद: इस सीजन कमिंस की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी और एक बड़ा स्कोर खड़ा कर अन्य टीमों को ललकारा था। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा शतक भी जड़ने में सफल रहे हैं लेकिन टीम के प्रदर्शन में गिरावट आती चली गई। हैदराबाद ने 8 मैचों में 2 जीत दर्ज की है, एक मैच हारने पर बाहर होने की संभावना है।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन और रियान पराग की कप्तानी वाली रॉयल्स ने भी अपने प्रदर्शन से फैन्स को निराश ही किया है। राजस्थान रॉयल्स भी अब बाहर होने के बिलकुल करीब है। 8 मैचों में रॉयल्स को 2 जीत मिली है। 2 करीबी हार से राजस्थान की टीम पर असर पड़ा है। एक मैच हारते ही रॉयल्स भी लगभग बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications