IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में आए हजारों फैन्स, एक साथ कर रहे दो हैश टैग ट्रेंड
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उनको लगातार ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएल के पहले हे मैच में उनको फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई की स्थिति सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी कुछ सही रही। हार्दिक पांड्या को फिर से ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाये जाने के बाद से हार्दिक को विरोध का सामना करना पड़ा है। पहली बार अब उनको सपोर्ट मिला है।

इस बार हार्दिक पांड्या के समर्थन में फैन्स का जमावड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देखने को मिला है। 'वी लव यू हार्दिक' और नेशन 'सपोर्ट्स हार्दिक' जैसे दो ट्रेंड एक साथ देखने को मिले हैं। हालांकि अचानक इस तरह का ट्रेंड हैरान करने वाली बात है।
इतने समय तक हार्दिक को 'बू' करने वाले और ट्रोल करने वाले ही थे लेकिन इस बार उनको समर्थन मिलता हुआ दिखा है। एक्स पर लोगों ने माना है कि अनावश्यक रूप से हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया जा रहा है। इस वजह से फैन्स उनके समर्थन में आकर खड़े हो रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा के जितने फैन्स हैं, उस मामले में हार्दिक कहीं नहीं टिकते हैं।
मुंबई इंडियंस को बुधवार को खेले गए मैच में हैदराबाद ने 31 रनों से पराजित कर दिया। मुंबई इंडियंस को हैदराबाद से 278 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पांच बाद की विजेता टीम महज 246 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई थी। अब भी मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications