RR vs RCB: विराट कोहली ने बल्ले से मचाया गदर, गेंदबाजों की धुनाई कर जड़ा सीजन का पहला शतक
RR vs RCB: आरसीबी के लिए इस सीजन एक ही बल्लेबाज ने तबाही मचाई है और उसका नाम है विराट कोहली। विराट कोहली ने निरन्तरता से रन बनाते हुए टीम को सपोर्ट किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए कोहली ने धमाल मचा दिया।
पावरप्ले में धीमी शुरुआत करने के बाद कोहली के बल्ले से आग उगली। फाफ डू प्लेसी के साथ मिलकर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। कोहली फिफ्टी जड़ने के बाद और ज्यादा आक्रामक हो गए।

कोहली ने 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। आईपीएल में 7500 रन बनाने के मामले में वह पहले खिलाड़ी भी बन गए। इसके बाद उनके बल्ले ने आग उगली और इस सीजन का पहला शतक जमा दिया। कोहली ने अपना सैकड़ा 67 गेंदों में पूरा कर लिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही है। उन्होंने अपना आठवां आईपीएल शतक जड़ा है। उनसे पीछे क्रिस गेल का नाम आता है। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में कल 6 शतक जमाए थे। इस सीजन कोहली के बल्ले से दो फिफ्टी भी आ चुकी हैं।
विराट कोहली आरसीबी की पूरी पारी के दौरान क्रीज पर रहे और नाबाद लौटे। उन्होंने कुल 72 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली। उनकी धांसू पारी की बदौलत आरसीबी ने 3 विकेट पर 183 रनों का धाकड़ स्कोर खड़ा कर दिया।
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम टॉप पर है। वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं। पारी समाप्त होने के बाद अपने शतक को लेकर कोहली ने बात की। उन्होंने विकेट को लेकर कहा कि बाहर से देखने पर बल्लेबाजी के लिए आसान लग रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। बल्लेबाजी आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications