Rinku Singh ने पहले तोड़ दिया Virat Kohli का बल्ला, फिर कहा- आपकी कसम खाता हूं अब मैं...
IPL 2024 Virat Kohli: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले रिंकू सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिंकू सिंह विराट कोहली से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया कि रिंकू सिंह को विराट कोहली से माफी मांगनी पड़ रही है?
केकेआर को मिली थी हार
दरअसल, आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन दूसरी बार भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले भी इन दोनों ही टीमों के बीच मैच खेला जा चुका है। कोलकाता ने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में पटखनी दी थी। ऐसे में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कोशिश हिसाब बराबर करने की होगी।

रिंकू ने तोड़ा विराट का बल्ला
दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर और बल्लेबाज विराट कोहली से बल्ला हासिल करना हर युवा क्रिकेटर की ख्वाहिश होती है। कई बार ऐसा भी देखा जा चुका है कि विराट कोहली किसी युवा खिलाड़ी से प्रभावित होकर खुद ही अपना बैट उसे गिफ्ट कर देते हैं। विराट कोहली ने पिछली बार जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला हुआ था तो रिंकू सिंह को अपना बल्ला दिया था लेकिन रिंकू सिंह ने उस बल्ले को तोड़ दिया।
रिंकू ने खाई कसम
केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच से पहले रिंकू सिंह विराट कोहली के पास गए और उनसे कहा कि मुझसे आपका बल्ला टूट गया है। जिसके बाद विराट कोहली निराश नजर आए। हालांकि, रिंकू सिंह ने विराट की कसम खाते हुए कहा कि वह आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। विराट कोहली ने कहा कि बल्ला कैसे टूटा? जिस पर रिंकू सिंह ने बताया कि किस तरीके से विराट का बल्ला उनसे टूट गया। जिसके बाद विराट कोहली ने उनसे कहा कि यह आप मुझे क्यों बता रहे हो?
जानिए कोहली ने क्या कहा
इसके बाद रिंकू सिंह ने कहा कि मैं बस आपको जानकारी देना चाहता था। फिर विराट ने कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं। रिंकू सिंह विराट कोहली से एक और नया बल्ला पाने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन इस पर विराट कोहली ने उन्हें मना कर दिया। विराट ने कहा कि दो मैच में वह उन्हें दो बल्ले नहीं दे सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications