IPL 2024: कोहली ने कर ली Dhoni की बराबरी, वापस आते ही मैदान पर कर दी चौके-छक्कों की बरसात

IPL 2024 Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन भी विराट ने रन बनाने के सिलसिले की शुरुआत कर दी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

कोहली ने खेली जबरदस्त पारी

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 77 रनों की जबरदस्त पारी खेली। अपनी इस पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली शुरुआती ओवर से ही आक्रामक रूप में नजर आए और टीम के लिए तेजी से रन बनाने का काम किया।

IPL 2024 1

पंजाब के खिलाफ मिली जीत

आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। इन दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला था। आरसीबी की टीम जहां पहले मुकाबले को हारकर यहां आई थी तो वहीं पंजाब किंग्स ने पहले मैच में दिल्ली को हराया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी वे इस मुकाबले को आखिरी ओवर में जीता। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोल लिया है।

कोहली को मिला अवॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने 49 गेंद में 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने जमकर चौके-छक्के भी लगाए। विराट कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। विराट को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल इतिहास में 17 वां मौका रहा जब विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब से सम्मानित किया गया हो।

विराट ने की धोनी की बराबरी

विराट कोहली ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी आईपीएल में अब तक 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड पाने वालों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं। डी विलियर्स ने सबसे अधिक 25 बार यह खिताब जीता है।

जबकि दूसरे नंबर पर क्रिस गेल ने 22 दफा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा ने सबसे अधिक बार इस पर कब्जा जमाया है। जबकि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी 17-17 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ मैच पुरस्कार

1. एबी डिविलियर्स- 25
2. क्रिस गेल - 22
3. रोहित शर्मा- 19
4. डेविड वार्नर - 18
5. विराट कोहली - 17
5. एमएस धोनी - 17
6. यूसुफ़ पठान - 16

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+