Virat Kohli के साथ क्या KKR ने सरेआम कर ली बेईमानी? गौतम की टीम को लेकर उठे गंभीर सवाल

IPL 2024 Virat Kohli controversial dismissal: रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरु की टीम एक रन से मुकाबला हार गई। इस हार की सबसे। बड़ी वजह थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसले को बताया जा रहा है। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम जीत के काफी करीब आकर मैच गंवा बैठी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के आउट देने के फैसले पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोहली के विकेट पर विवाद

दरअसल, हर्षित राणा विराट कोहली को गेंद फेंकने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर विराट कोहली का कैच पकड़ लिया। कोहली के बल्ले से गेंद लगते ही हवा में बॉल चली गई जिसे हर्षित राणा ने पकड़ लिया। लेकिन कोहली ने तुरंत रिव्यू की मांग की। मैदानी अंपायर ने कोहली से पहले खुद ही रिव्यू ले लिया। कोहली को यकीन था कि गेंद उनकी कमर से ऊपर थी यानी कि यह गेंद नो बॉल थी। हालांकि रिप्ले से पता चला कि यह स्लो गेंद थी जो ऊंचाई पाने के बाद नीचे की ओर आ रही थी। ऐसे में विराट कोहली को आउट करार दे दिया गया।

Virat Kohli 1

दिग्गजों के बीच छिड़ी बहस

तीसरे अंपायर के फैसले जानकार विराट कोहली हैरान रह गए। थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसले के बाद विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए। कोहली ने मैदानी अंपायर से बहस करते नजर आए। डगआउट की तरफ जाते समय वह गुस्से में दिखाई दे रहे थे। उनके हाव-भाव से साफ पता चल रहा था कि वह इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। कोहली के आउट होने के इस फैसले को लेकर दिग्गजों के बीच भी बहस छिड़ गई है।

क्या कहता है नियम

बता दें कि आईसीसी के नियम 41.7.1 के मुताबिक कोई भी डिलीवरी जो पिच पर सीधे खड़े स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से ऊपर बिना पिच किए गुजरती है या पास से जाती है तो उसे नो बॉल करार दिया जाता है। चाहे इसमें स्ट्राइकर को शारीरिक चोट लगने की संभावना हो या नहीं हो? अगर गेंदबाज ऐसी गेंद फेंकता है तो अंपायर तुरंत नो-बॉल के संकेत दे देते हैं। कोहली को यकीन था कि उन इस गेंद को अंपायर द्वारा नो बॉल दिया जाएगा। लेकिन थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट करार दे दिया।

क्या कोहली के साथ हुई बेईमानी?

क्रिकेट के कई दिग्गज भी थर्ड अंपायर के फैसले की आलोचना कर रहे हैं। दिग्गजों का मानना है कि विराट कोहली के साथ नाइंसाफी हुई है। भारतीय पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी विराट कोहली के सपोर्ट में ट्वीट किया है। वहीं एबी डि विलियर्स और कमेंट्री कर रहे भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू भी विराट कोहली को नॉट आउट बता रहे हैं।

तस्वीर वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर हर्षित राणा की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में राणा का जूता लाइन से बाहर दिखाई दे रहे थे। यानी कि हर्षित राणा द्वारा फेंकी गई यह गेंद नो बॉल थी। लेकिन इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है।

गंभीर ने लगाया गले

मैच खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर आपस में गले मिलते नजर आए। इन दोनों ही टीमों के बीच जब पहली बार इस सीजन मुकाबला खेला गया था तब भी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच दोस्ताना देखा गया था। यह दूसरी बार है जब विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। कोहोली और गंभीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+