IPL 2024: मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे KL Rahul? बाकी मैचों में कप्तानी करना भी मुश्किल
IPL 2024, Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद से ही लखनऊ सुपरजायंट्स से कप्तान केएल राहुल सुर्खियों में बने हुए हैं। बुधवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दूसरी तरफ केएल राहुल और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजीव गोयनका केएल राहुल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद गोयनका और केएल राहुल के बीच बातचीत का यह वीडियो फैंस के बीच चर्चाओं में है।

छोड़ेगे कप्तानी, होंगे रिलीज
इस घटना के बाद केएल राहुल का भविष्य लखनऊ के साथ उज्जवल नहीं माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपरजायंट्स अगले सीजन मेगा ऑप्शन से पहले केएल राहुल को रिलीज कर सकती है। वहीं एक रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि केएल राहुल बचे हुए मुकाबले में लखनऊ की तरफ से कप्तानी करते हुए भी नजर नहीं आएंगे।
लखनऊ से मिलती है 17 करोड़ की सैलरी
बता दें कि साल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ की तरफ से केएल राहुल का यह तीसरा सीजन है। यानी अब तक लखनऊ की तरफ से केएल राहुल को कुल 54 करोड़ की सैलरी मिल चुकी है। अब ऐसी संभावना कम दिखाई दे रही है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल को किया जाये।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल सूत्रों के हवाले से केएल राहुल को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच से पहले टीम के पास 5 दिन का वक्त है। ऐसे में केएल राहुल को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए टीम कप्तानी के भार से मुक्त कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications