IPL 2024: मुंबई इंडियंस में होगी हार्दिक पंड्या की वापसी? रोहित शर्मा सहित इस स्टार को OUT करने की प्लानिंग

IPL 2024, Mumbai Indians: वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब आईपीएल को लेकर चर्चाएं जोड़ों पर है। आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कुछ ट्रेड द्वारा भी खिलाड़ियों का आदान-प्रदान किया जाना है। राजस्थान की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स से आवेश खान को ट्रेड कर अपने साथ जोड़ लिया है।

रोहित को किया जा सकता है बाहर: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की रीढ़ की हड्डी कहलाए जाते हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम छोड़ सकती है। यानी कि साल 2024 में होने वाले आईपीएल में रोहित शर्मा किसी और टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Mumbai Indians 1

पंड्या की होगी वापसी: पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस को ट्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस अपने कप्तान के साथ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी रिलीज करने वाली है। रोहित शर्मा को हार्दिक पंड्या से ट्रेड किए जाने की खबरें हैं। यानी रोहित शर्मा मुंबई छोड़कर गुजरात टाइटंस चले जाएंगे और हार्दिक पंड्या गुजरात से मुंबई आ जाएंगे।

शानदार कप्तान हैं रोहित: रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया था। साल 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस की टीम में कई बड़े बदलाव हुए। खिलाड़ियों के इधर-उधर होने से टीम के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से निकाले जाने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+