SRH vs LSG Dream XI: हैदराबाद-लखनऊ मैच की ये है धांसू ड्रीम 11, रातोंरात करोड़पति बनने का है मौका

SRH vs LSG Dream XI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद थोड़ी मुश्किल में है लेकिन प्लेऑफ़ की दौड़ में अब भी बनी हुई है। हैदराबाद का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स से है। दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मुकाबला है। टीमें भी संतुलित हैं।

लखनऊ की टीम भी अपने पिछले मैच में बुरी तरह हारी है। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ को 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। नेट रन रेट के मामले में लखनऊ पिछड़ गई है। घरेलू मैदान पर लखनऊ का प्रदर्शन अच्छा रहा है, इस बार मैच घर से बाहर है।

srh and lsg

हैदराबाद के पास घरेलू मैदान पर खेलने का एडवांटेज रहने वाला है। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए गदर मचाने के लिए जानी जाती है और कई मौकों पर उनके बल्लेबाजों ने ऐसा कर दिखाया है। मुकाबले को लेकर ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स अहम रहने वाले हैं।

SRH vs LSG Dream XI (हैदराबाद-लखनऊ ड्रीम 11)

कप्तान: केएल राहुल
उपकप्तान: हेनरिक क्लासेन
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, मार्करम
ऑल राउंडर: मार्कस स्टोइनिस, नितीश रेड्डी
गेंदबाज: पैट कमिंस, नटराजन, नवीन उल हक, मोहसिन खान

सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में कई चीजें जाती हुई दिख रही है। कंडीशंस के अलावा उनके पास गेंदबाजी भी काफी बेहतरीन है। नटराजन, कमिंस और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने से हैदराबाद का यह पक्ष भी मजबूत हो जाता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

पिच की बात की जाए, तो बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलने वाली है। यहाँ खेलते हुए हैदराबाद ने कुछ मौकों पर बड़े स्कोर बनाए हैं। अगर हैदराबाद ने टॉस जीत लिया, तो एक बार फिर से अपनी पुरानी रणनीति के तहत खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाने के बारे में ही सोचने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कई मैचों में रणनीति ही बड़ा स्कोर करने की बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+