IPL 2024: CSK और RCB से भी खतरनाक हुई ये टीम, प्लेइंग XI ने उड़ाए फैंस के होश
IPL 2024, SRH Probable Playing XI: आईपीएल 2024 के नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेहद मजबूत दिखाई पड़ रही है। सनराइज हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर लगाने का काम किया। 20 करोड़ 50 लाख रुपये में हैदराबाद ने पेट कमिंस को खरीदा। पेट कमिंस के हैदराबाद की टीम में आ जाने से एसआरएच की ताकत और बढ़ गई है।
हैदराबाद की टीम मजबूत: आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती रही है। लेकिन इस सीजन एक टीम ऐसी है जिनकी प्लेइंग इलेवन सभी टीमों की तुलना में ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रही है। दरअसल, हम यहां बात सनराइजर्स हैदराबाद की कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को खरीदा। लेकिन अब उनकी प्लेइंग इलेवन सबसे खूंखार दिखाई पड़ रही है।

हेड-मार्करम से उम्मीद: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए हैं। ट्रेविस हेड और मयंक अग्रवाल की जोड़ी हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 में ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नंबर तीन पर राहुल त्रिपाठी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं चौथे नंबर पर कप्तान एडेन मार्करम अपना दमखम दिखाने की कोशिश करेंगे।
क्लासेन करेंगे कमाल: हेनरिक क्लासेन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह एक बार फिर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम का हिस्सा बन सकते हैं। पांचवें नंबर पर उनकी मौजूदगी से टीम को बड़ी ताकत मिलती है। वही युवा बल्लेबाज अब्दुल समद से भी टीम को फिनिश की उम्मीद होगी। अब्दुल समद पिछले कुछ सीजन से लगातार हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं। अब्दुल समद इस सीजन भी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।
SRH आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग XI: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद/उपेंद्र यादव, पैट कमिंस, वाशिंगटन सुंदर/शाहबाज अहमद, उमरान मलिक, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार।
आईपीएल 2024 नीलामी में खरीदे गए SRH खिलाड़ी: ट्रैविस हेड (6.80 करोड़ रुपये), वानिंदु हसरंगा (1.50 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (20.50 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (1.60 करोड़ रुपये), आकाश सिंह (20 रुपये) लाख), झटवेध सुब्रमण्यन (20 लाख रुपये)।
विकेटकीपर: ग्लेन फिलिप्स (न्यूज़ीलैंड), उपेन्द्र सिंह यादव, हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका)।
बल्लेबाज: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड (एयूएस), अनमोलप्रीत सिंह।
ऑलराउंडर: वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी।
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन (दक्षिण अफ्रीका), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), टी. नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, फजलहक फारूकी (एएफजी), जथावेध सुब्रमण्यन।












Click it and Unblock the Notifications