IPL 2024: स्टार स्पोर्ट्स ने की दृष्टिबाधित फैन्स के लिए खास व्यवस्था, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

IPL 2024: आईपीएल में टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। डिजिटल प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा पर मुकाबले देखे जा सकेंगे। लीग का पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। पहला ही मैच दो बड़ी टीमों के बीच है।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए प्रसारण में एक नया फीचर जोड़ने का फैसला लिया है। स्टार स्पोर्ट्स ने दृष्टिबाधित और कम सुनाई देने वाले या बधिर लोगों के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने साइन लैंगुएज का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

ipl 2024

आईपीएल में दृष्टिबाधित और बधिर लोगों के लिए ऐसा पहली बार हो रहा है। अब तक खेले गए 16 सीजन में ऐसा कभी नहीं हुआ था। चलचित्रों के साथ सांकेतिक भाषा का फीड दिया जाएगा। इससे इन फैन्स को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फैन्स स्टार स्पोर्ट्स के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं।

आईपीएल का आगाज रंगारंगा कार्यक्रम के साथ हो जाएगा। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है। चेन्नई को आरसीबी ने उनके मैदान में साल 2008 में हराया था। उसके बाद इस टीम को चेन्नई में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। इस बार आरसीबी के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स इस बार नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है। एक दिन पहले ही धोनी की जगह उनको कप्तान बनाने का ऐलान किया गया है। हालांकि धोनी मैदान पर रहेंगे, इस वजह से रुतुराज को कप्तानी में उतना दबाव महसूस नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+