IPL 2024: कौन हैं 17 साल के क्वेना मफाका, मुंबई इंडियंस की तरफ से किया डेब्यू, मैदान में उतरते ही रचा इतिहास

IPL 2024 SRH vs MI Kwena Maphaka: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह इस मैदान पर टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। मुंबई की टीम को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

क्वेना मफाका को मिला मौका

मुंबई की तरफ से साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को डेब्यू करने का मौका मिला है। क्वेना मफाका 17 साल 354 दिन के हैं। अंडर -19 वर्ल्ड कप में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने क्वेना मफाका को अपने साथ जोड़ने का काम किया।

IPL 2024 1

मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में क्वेना मफाका तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले मुजीब उर रहमान 17 वर्ष, 11 दिन में आईपीएल डेब्यू किया था। संदीप लामिछाने ने 17 वर्ष, 283 दिन में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। 17 वर्ष की उम्र में क्वेना मफाका के पास काफी पेस है और स्विंग से भी खतरनाक हैं। लंबे कद के मफाका मुंबई के लिए कमाल करना चाहेंगे।

आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी

17 वर्ष, 11 दिन - मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस बनाम डीसी, 2018)
17 वर्ष, 283 दिन - संदीप लामिछाने (डीसी बनाम आरसीबी, 2018)
17 वर्ष, 354 दिन - क्वेना मफाका (एमआई बनाम एसआरएच, 2024)
18 वर्ष, 103 दिन - नूर अहमद (जीटी बनाम आरआर, 2023)
18 वर्ष, 170 दिन - मिशेल मार्श (डेक्कन चार्जर्स बनाम आरसीबी, 2010)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+