SRH vs LSG: हैदराबाद-लखनऊ के बीच आज का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs LSG Winner Prediciton: आईपीएल में आज प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल दो टीमों के बीच आज मुकाबला होना है। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच होगा और दोनों टीमों के लिए काफी अहम मैच है। हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है।

हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। 11 मैचों में से हैदराबाद ने 6 जीत दर्ज की है और 12 अंक हासिल किये हैं। दूसरी तरफ लखनऊ ने 11 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल किये हैं लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण तालिका में छठा स्थान हासिल किया है।

srh and lsg

हैदराबाद vs लखनऊ हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं। जितने भी मैच हुए हैं, उनमें लखनऊ ने बाजी मारते हुए हैदराबाद का सूपड़ा साफ़ करने का काम किया है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। सभी तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है।

हैदराबाद vs लखनऊ मैच में कौन जीतेगा

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों में जीत और हार का विश्लेषण दो नजरिये से किया जा सकता है। पुराने आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि लखनऊ की जीत होगी। इस सीजन के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाएगा। हैदराबाद घरेलू मैदान पर भी खेल रही है।

मैच में बारिश के आसार

मुकाबले के पहले दिन बारिश देखने को मिली थी और आज मैच के दिन भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फैन्स के लिए निराशा वाली खबर है। हालांकि मैच का रिजल्ट निकालने का प्रयास किया जाएगा। यह भी हो सकता है कि थोड़ी बारिश के बाद मौसम साफ़ हो जाए।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+