IPL 2024: पूरी टीम ने किया अपमान, टूटा दिल फिर भी चलाता रहा बल्ला, मिली जीत तो रातोंरात बना 'सुपरस्टार'

IPL 2024 Shashank Singh: पंजाब किंग्स की टीम में क्रिकेट के सितारों की भरमार है। कप्तान शिखर धवन से लेकर जॉनी बेयरस्टो तक कई ताबड़तोड़ खिलाड़ी पंजाब के पास है। पंजाब किंग्स की टीम ऑन पेपर काफी स्ट्रांग दिखाई पड़ती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक साधारण ही रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे।

पंजाब ने जीता मैच

गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लेकिन पंजाब किंग्स को यह जीत दिलाने वाला कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं बल्कि अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शशांक सिंह थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन युवा खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की जिस वजह से पंजाब इस मैच को जीतने में सफल रही।

Shashank Singh

रातोंरात चमके शशांक सिंह

आईपीएल मिनी ऑक्शन में शशांक सिंह को प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया था। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को वापस करने के लिए भी गुजारिश की थी। हालांकि प्रीति जिंटा की यह रिक्वेस्ट को ऑक्शीनयर द्वारा एक्सेप्ट नहीं किया गया। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने का मौका मिला और उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली।

अपने ही टीम को नहीं था भरोसा

अपनी पारी के दौरान शशांक सिंह ने जब 50 रन पूरे किए तो पंजाब के डगआउट से किसी ने भी उनका हौसला नहीं बढ़ाया। शशांक सिंह के अर्धशतक पूरा होने के बाद कैमरा जब डगआउट की तरफ गया तो वहां सभी खिलाड़ी उदास नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने पहले से ही अपनी हार मान ली हो। शशांक सिंह के अर्धशतक पर किसी ने ताली तक नहीं बजाई। अपनी टीम से ऐसा व्यवहार देखकर शशांक सिंह का भी दिल जरूर टूटा होगा।

फैंस को आया गुस्सा

वहीं सोशल मीडिया पर शशांक सिंह के साथ हुए इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की जा रही है। फैंस लगातार पंजाब किंग्स के डगआउट में बैठे खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के बड़े-बड़े नाम इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। वहीं शशांक सिंह ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाया। इसके बावजूद भी उनके साथ ऐसा व्यवहार देखकर फैंस को गुस्सा आ रहा है। हालांकि मैच जीतने के बाद शशांक सिंह के साथ टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने तस्वीर खिंचवाई। सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा के साथ शशांक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+