IPL 2024: 'शाहरुख़ सर से मिलवाओ यार', बॉलीवुड के बादशाह ने ऐसे पूरी की जायसवाल की हसरत

IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन में सबसे रोमांचक मैच केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को अंतिम गेंद पर हराकर सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज कर ली। जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स की जीत का क्रेडिट जाता है।

रॉयल्स के लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बाद भी बटलर क्रीज पर टिके रहे और रन बनाते चले गए। जोस बटलर ने धांसू बैटिंग कर अंत में शतक जमा दिया और टीम को जीत दिलाकर ले गए। 223 का स्कोर खड़ा करने के बाद भी केकेआर को हार का सामना करना पड़ा।

shah rukh khan and jaiswal

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स का एक वीडियो सामने आया है, इसमें यशस्वी जायसवाल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जताते हैं। वह कहते हैं कि शाहरुख़ सर सर मिलवाओ यार। इसके बाद शाहरुख़ खान और जायसवाल की मुलाक़ात होती है।

जायसवाल के पास आकर शाहरुख़ खान उनको गले लगा लेते हैं।इस तरह युवा यशस्वी जायसवाल की इच्छा पूरी हो जाती है और वह काफी खुश नजर आते हैं। शाहरुख़ खान ने जायसवाल के साथ गर्मजोशी से भेंट की और रॉयल्स ने इन पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

मैच की बात की जाए, तो केकेआर ने धांसू बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। सुनील नारेन ने केकेआर के लिए रन बनाने का जिम्मा लेते हुए शानदार सेंचुरी जमा दी। सुनील नारेन का आईपीएल करियर में यह पहला ही शतक था।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन जोस बटलर अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत के करीब लेकर गए और अंत में शतक जड़कर रॉयल्स को इस सीजन की छठी जीत दिलाई। तालिका में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+