IPL 2024 : खूबसूरत हसीना संग मुंबई के खिलाड़ियों का वीडियो वायरल, भड़के लोग, पूछा- कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?
Mystery girl Sejal Jaiswal Profile: आईपीएल 2024 की सबसे धांसू टीम माने जाने वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब रहा है और इसी कारण वो दिग्गजों से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों के निशाने पर है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के फैंस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही टीम के मैनेजमेंट से खफा है क्योंकि उन्हें कप्तान बदले जाने का निर्णय पसंद नहीं आया था और ऊपर से जिस तरह से इस वक्त टीम खेल रही है उसकी वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या से लेकर पूरी टीम लोगों की नाराजगी झेल रही है।
एक 'मिस्ट्री गर्ल' ने लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी
लेकिन इसी बीच एक 'मिस्ट्री गर्ल' ने लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। दरअसल मुंबई इंडियंस टीम का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूबसूरत लड़की मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रही है। वायरल वीडियो में सारे खिलाड़ी काफी खुश भी दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के अंदर इस लड़की के बारे में जानने का क्रेज बढ़ गया तो वहीं कुछ लोगों को टीम के खिलाड़ियों का हारने के बावजूद लड़की के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक करवाना रास नहीं आया और इस कारण वो प्लेयर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं।
'मिस्ट्री गर्ल'का नाम है सेजल जायसवाल
सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वीडियो में दिख रही मिस्ट्री गर्ल का नाम सेजल है, जो कि एक टीवी अभिनेत्री हैं, अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वो फिजियोथेरेपिस्ट रह चुकी हैं। खास बात ये है कि ये वीडियो खुद सेजल जायसवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
आईपीएल की नई 'मिस्ट्री गर्ल' बनी ये हसीना
जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिल मांगे मोर' और 'डेटिंग इन द डार्क' जैसे शो में काम किया है। अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने कुछ प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग भी की है। उनके सोशल अकाउंट पर उनकी बहुत सारी सेलेब्स के साथ की तस्वीरें हैं। फिलहाल लोगों ने उन्हें आईपीएल की नई 'मिस्ट्री गर्ल' का नाम दे दिया है।
अब तक 632,433 likes मिल चुके हैं...
आपको बता दें कि सेजल ने जो वीडियो रील शेयर किया है, वो बहुत सारी तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। वीडियो को अब तक 632,433 likes मिल चुके हैं।
'खेल पर ध्यान दो लड़की पर नहीं'
कुछ लोगों ने तो सेजल के हुस्न की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि 'ये सारे खिलाड़ी केवल मस्ती करते हैं और फोटो खिंचवाते हैं, खेल से कोई लेना-देना नहीं।' तो किसी ने लिखा है कि 'इन्हीं सब नाटकों की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम हार रही है।' तो वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा है कि 'खेल पर ध्यान दो लड़की पर नहीं'। जो भी हो इसमें कोई शक नहीं कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है और लोग इस पर कमेंट करने में थक नहीं रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications