IPL 2024 के 17 दिनों का शेड्यूल जारी, CSK और RCB के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच

IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुरुआती 17 दिन के मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी
बीसीसीआई ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों का रोस्टर आम चुनाव की तारीखें तय होने के बाद घोषित किया जाएगा। पहला मैच 22 मार्च को आठ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

IPL 2024

भारत में आयोजित किया जाएगा टूर्नामेंट
दरअसल, इस साल के अंत में लोकसभा 2024 के चुनाव होने के कारण टूर्नामेंट के भारत में आयोजित होने को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा।

22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
धूमल ने खुलासा किया कि टूर्नामेंट 22 मार्च से चेन्नई में शुरू होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पहले 17 दिनों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी, जिसके अनुसार टूर्नामेंट के बाकी हिस्सों की योजना बनाई जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG Test: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान, भारत के खिलाफ इन दो खिलाड़ियों को मिली जगह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+