'टीम में जगह दिलाने की एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं..', सरफराज खान के पिता का वीडियो वायरल
IPL 2024 Sarfaraz Khan father News: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में सरफराज खान पर सबकी नजरें बनी रहेगी। टेस्ट में डेब्यू करते ही सरफराज खान ने कमाल का प्रदर्शन किया। अपने पहले ही मैच की दोनों ही पारियों में सरफराज खान ने टीम के लिए मैच विनिंग रन बनाए।
सरफराज खान पर रहेगी नजर
टेस्ट में डेब्यू करने के साथ ही सरफराज खान चर्चाओं में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सरफराज खान को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मुकाबले में सरफराज खान भारत की तरफ से बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। सरफराज खान के पास पांचवें टेस्ट में एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका होगा।

पिता ने दी सपनों को उड़ान
सरफराज खान के डेब्यू पर उनके पिता और नौशाद खान बेहद भावुक नजर आए। भारत की तरफ से टेस्ट कैप मिलने के बाद सरफराज खान ने अपने पिता नौशाद को गले लगाया। इस दौरान दोनों की आंखों में आंसू देखे गए थे। सरफराज को इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता नौशाद खान का अहम रोल रहा है। नौशाद खान की कोचिंग की लोग जमकर तारीफ करते रहते हैं।
सरफराज के पिता के नाम पर ठगी
नौशाद खान भले ही भारत की तरफ से क्रिकेट नहीं खेल पाए हो। लेकिन उन्होंने अपने बेटे सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री दिला दी है। सरफराज के पिता नौशाद खान ने एक वीडियो जारी कर उनके नाम पर हो रहे खुलेआम लूट की निंदा की है।
लोगों को किया सावधान
वीडियो शेयर करते हुए नौशाद खान ने कहा कि मेरे नाम की फेक आईडी बना कर लोग बच्चों से पैसे मांग रहे हैं। आईपीएल का नेट बॉलर बनाने से लेकर स्टेट टीम में जगह दिलाने की एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ऐसे लोगों से बचकर रहिए और अपनी मेहनत पर भरोसा कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications