IPS ऑफिसर बनना चाहते थे Sanju Samson, किस्मत से मिली IPL में एंट्री, सैलरी DHONI से भी ज्यादा
IPL 2024 Sanju Samson: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल आईपीएल में कमाल कर रही है। राजस्थान रॉयल्स सात में से 6 मुकाबला जीत चुकी है। 6 मैच जीतने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन आईपीएल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
राजस्थान की टीम से संजू का रिश्ता बेहद पुराना है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन को एक सीजन के लिए 14 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक सीजन के लिए 12 करोड़ दिए जाते हैं। यानी सैमसन आईपीएल में धोनी से भी अधिक सैलरी पाते हैं।
राजस्थान के हीरो हैं सैमसन
हालांकि, जब राजस्थान रॉयल्स को 2 साल के लिए बैन किया गया था तो संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। दिल्ली की तरफ से भी संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स वापस टूर्नामेंट में आते ही अपने मैच विनर खिलाड़ी को वापस ले लिया। संजू सैमसन ने भी राजस्थान के लिए कई कमाल की परियां खेली है। इस सीजन उन्होंने अपनी दमदार कप्तानी से भी लोगों का दिल जीतने का काम किया है।

IPS ऑफिसर बनना चाहते थे संजू
मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। संजू के पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे और ऐसे में संजू सैमसन को अपने पिता को देखकर आईपीएस बनने का ख्याल आया था। लेकिन संजू सैमसन के पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे।
19 साल की उम्र में बन गए थे करोड़पति
उम्र बढ़ने के साथ ही संजू सैमसन की दिलचस्पी क्रिकेट के तरफ तेजी से बढ़ी। संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ भी उन्हें क्रिकेटर बनाने में जुट गए। अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। साल 2013 में संजू सैमसन ने आईपीएल डेब्यू किया था। साल 2014 में संजू सैमसन को राजस्थान ने 4 करोड रुपये देकर रिटेन किया था। तब उनकी उम्र महज 19 साल की थी। 19 साल की उम्र में ही संजू सैमसन करोड़पति बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications