Sanju Samson ने तोड़ा DHONI-ROHIT का ये बड़ा रिकॉर्ड, मैच हार कर भी दिल जीत गए

IPL 2024 Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को 7 मई यानी कि मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली और राजस्थान के बीच इस मुकाबले में संजू सैमसन सुर्खियों में बने रहे। दरअसल, संजू सैमसन को जिस तरीके से आउट दिया गया था उस पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने एतराज जताया है। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना था कि संजू सैमसन आउट नहीं थे।

राजस्थान को मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमस ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने एक छोड़ से राजस्थान को मैच में बनाए रखा। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल ने 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 20 रनों से गंवा बैठी।

IPL 2024 1

संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके पबाद जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, कप्तान संजू सैमसन ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। इस दौरान वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम पारियों में 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

इस मामले में धोनी को पछाड़ा

संजू सैमसन ने आईपीएल के 159 पारियो में 200 छक्के का आंकड़ा पार किया। संजू सैमसंग से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 165 पारियों में 200 छक्के लगाए थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही संजू सैमसन ने 159 पारियों में 200 छक्के लगाने का कारनामा कर लिया।

रोहित भी छूटे पीछे

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा संजू सैमसन ने रोहित शर्मा के भी एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने 11 बार आईपीएल के इतिहास में एक मैच में पांच या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। जबकि संजू सैमसन ने आईपीएल में 12वीं बार यह कमाल कर दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 5 से अधिक छक्के लगाए और यह 12वीं बार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+