IPL 2024: रोहित-कोहली से लेकर धोनी-जडेजा और अश्विन तक, IPL के पहले सीजन में कितनी थी इन दिग्गजों की सैलरी

IPL 2024 Salary: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 8 अप्रैल 2008 को की गई थी।16 साल पहले आज ही के दिन आईपीएल का पहला मुकाबला खेला गया था। आईपीएल से खिलाड़ियों की कमाई में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। आईपीएल के जरिए हर साल क्रिकेटर्स करोड़ों की कमाई करते हैं। आइए जानते हैं आखिर आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की पहली सैलर क्या रही होगी?

इतनी थी रोहित की पहली सैलरी

आईपीएल में खिलाड़ियों की सबसे पहली सैलरी के बारे में बात करें तो रोहित शर्मा को डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए की थी। डेक्कन चार्जर्स के लिए उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन चार्जर्स के बाद में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीद लिया। रोहित शर्मा की मौजूदा सैलरी की बात करें तो हिटमैन को मुंबई इंडियंस की तरफ से एक सीजन के लिए 16 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

IPL 2024 1

पंड्या को मिले थे 10 लाख रुपये

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को इस सीजन के लिए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था। गुजरात टाइटंस से मुंबई ने 15 करोड़ रुपये में हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। हार्दिक पंड्या की पहली आईपीएल सैलरी की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने साल 2015 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक पंड्या को 10 लाख रुपये में खरीदा था।

जानें धोनी की पहली सैलरी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2024 के लिए 12 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं उनकी पहली आईपीएल सैलरी की बात करें तो साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 6 करोड़ रुपये की सैलरी दी गई थी।

12 लाख से 16 करोड़ हुई सैलरी

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर है। अश्विन की बात करें तो मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल खेलने के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। लेकिन अश्विन की पहली सैलरी 12 लाख रुपये थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2008 में अश्विन को 12 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में 12 लाख रुपये में खरीदा था। जडेजा की मौजूदा सैलरी 16 करोड़ है। चेन्नई सुपर किंग्स जडेजा को एक सीजन के लिए 16 करोड़ रुपये देती है।

कोहली-डिविलियर्स को मिले थे इतने पैसे

भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली को साल 2008 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 12 लाख रुपये में खरीदा था। विराट कोहली की मौजूदा सैलरी की बात करें तो अभी भी वह बेंगलुरु की टीम से ही जुड़े हुए हैं। उनकी मौजूदा सैलरी 15 करोड़ रुपए है। वहीं लंबे समय तक आरसीबी में खेलने वाले एबी डिविलियर्स को साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+