सरेआम भरे मैदान में हुई हिटमैन को KISS करने की कोशिश? वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

Shane Bond Tries To Kiss Rohit Sharma: आईपीएल का रोमांच पूरे शबाब पर है, लोग अपने चहेते सितारों को लेकर बहुत ज्यादा क्रेजी हैं, इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shane Bond

जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और जबरदस्त ढंग से कमेंट कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों से कुछ बातें कर रहे हैं और तभी पीछे से राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड उन्हें पीछे से आकर 'किस' करने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहित-शेन का क्यूट वीडियो

हालांकि वो ऐसा कर नहीं पाते हैं क्योंकि रोहित तुरंत पीछे टर्न हो जाते हैं और फिर दोनों लोग हंसने लगते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं, इन दोनों की हरकत देखकर पास खड़े रविचंद्रन अश्विन भी स्माइल करने लगते हैं।

Some Bond are Priceless-मुंबई इंडियंस

दोनों का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है और लिखा है कि 'Some 𝘉𝘰𝘯𝘥𝘴 are priceless'

'अब रितिका को रोहित पर डबल नजर रखनी होगी'

तो कुछ ने लिखा है कि 'है सच्ची यारी..' तो किसी ने लिखा है ' दोनों कितने प्यारे हैं।' तो वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं, एक व्यक्ति ने लिखा कि 'अब रितिका को रोहित पर डबल नजर रखनी होगी।' तो एक ने लिखा ' हिटमैन को किस करने की हिम्मत, तौबा-तौबा।'

साल 2015 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस के कोच थे शेन

मालूम हो कि शेन बॉन्ड साल 2015 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस के कोच थे, उनकी और रोहित की काफी स्पेशल बॉन्डिंग भी रही है। मुंबई 2015, 2017, 2019 और 2020 में जब आईपीएल का खिताब जीती थी, तब उसके बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ही थे। खैर मुंबई का प्रदर्शन अब तक आईपीएल में काफी खराब ही रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल में मचाया है तहलका

हालांकि वो अब हार से उबर रही है और प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। शुरुआती तीन मैचौं में लगातार शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से वो क्रिकेट फैंस और दिग्गजों दोनों के निशाने पर थी। तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल में धांसू प्रदर्शन किया है और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, टीम बॉलिंग, बैटिंग और फिल्डिंग तीनों जगह अभी तक अव्वल ही साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+