IPL 2024: 'भाभी हर मैच में आया करो', धनश्री को देखते ही क्यों बोले लोग ऐसा? चहल के लिए भी कही बड़ी बात
Dhanashree Verma in IPL 2024: आईपीएल 2024 का नशा लोगों के सिरचढ़कर बोल रहा है, भले ही देश में सियासी पारा पूरे शबाब पर है लेकिन आईपीएल का क्रेज अपनी जगह है।

इस वक्त सोशल मीडिया पर Rajasthan Royals (RR) के स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल की खूबसूरत पत्नी धनश्री वर्मा ही छाई हुई हैं, वजह हैं उनकी कुछ कैजुअल लुक वाली फोटो, जो कि उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और जो कि अब तेजी से वायरल हो गई हैं।
धनश्री ने मार्डन लुक अपनाया, फैंस हुए फिदा
दरअसल हुस्न की मल्लिका धनश्री 1 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में अपने पति की टीम को चीयर करने पहुंची थीं, ये फोटो वहीं पर उन्होंने क्लिक की थीं। फोटो में धनश्री मार्डन लुक में हैं जो कि उन पर काफी सूट भी कर रहा है। धनश्री का ये रूप उनके फैंस के लिए भी नया है इसलिए वो भी थोड़ा उन्हें देखकर हैरान भी हुए हैं। आपको बता दें कि धनश्री की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं।
'भाभी तो काफी लकी हैं', सोशल मीडिया पर कमेंट की आई बाढ़
कुछ लोगों ने लिखा है कि 'भाभी तो काफी लकी हैं', तो किसी ने लिखा कि 'अच्छा भईया इस वजह से मैच में हीरो बने।' मालूम हो कि लंबे वक्त के बाद धनश्री और चहल के लिए कुछ अच्छा सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है।
धनश्री और चहल के अलग होने की खबर आई थी
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की, तलाक लेने की खबरों ने तूल पकड़ा था। लोगों ने तो ये तक कह दिया था कि 'धनश्री, जो कि पेशे से कोरियोग्राफर हैं, का कहीं अफेयर चल रहा है इसलिए चहल और वो अलग रह रहे हैं।'
धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी
जिस पर हाल ही में धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी और उन लोगों को लताड़ लगाई थी, जो कि उनके वैवाहिक जीवन के बारे में इस तरह की बातें लिखते हैं। केवल धनश्री ही नहीं बल्कि खुद चहल ने भी इस तरह के लोगों की आलोचना की थी।
राजस्थान ने मुंबई को छह विकेट से हराया
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराया था और ये लगातार उसकी तीसरी जीत है। इस मैच में चहल और उनकी पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
मुंबई की टीम ने 20 ओवर में मात्र 125 रन बनाए
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई की टीम ने 20 ओवर में मात्र 125 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान ने शुरू से ही बढ़िया खेल दिखाया। युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के आगे पांड्या के धुरंधर टिक नहीं पाए तो वहीं रही सही कसर रियान पराग की हाफ सेंचुरी ने पूरी कर दी थी।
'इस जीत में धनश्री भाभी का लक भी शामिल है...'
उन्होंने 39 गेंद में 54 रन बनाएं, जिसमें पांच चौके, तीन छक्के शामिल हैं। खैर राजस्थान की टीम ने अच्छा खेला इस वजह से वो विजयी बनी लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि 'इस जीत में धनश्री भाभी का लक भी शामिल है और इसी वजह से टीम ने बेहतरीन गेम खेला और हम चाहेंगे कि वो आगे के भी मैच में इसी तरह से नजर आएं।'












Click it and Unblock the Notifications