MI vs DC: रोमारियो शेफर्ड ने अंतिम ओवर में जड़े 32 रन, मुंबई के फैन्स ने सलाम ठोक कहा ये है पागलपंती
Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई ने शुरुआत अच्छी की, इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और अंत में धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण स्कोर 234 रनों तक पहुँच गया।
रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दी लेकिन दोनों अर्धशतक जड़ने से पहले आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या के बल्ल्स इ धीमी पारी आई। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने गदर मचाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली।

रोमारियो शेफर्ड को प्लेइंग इलेवन में पहली बार शामिल किया गया और उनको अंतिम समय में 10 गेंद खेलने का मौका मिला। बीसवें ओवर की सभी छह गेंदों को शेफर्ड ने सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। दिल्ली के लिए ओवर एनरिक नॉर्टजे डाल रहे थे और शेफर्ड ने उनको आड़े हाथों लिया।
पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद रोमारियो शेफर्ड ने अगली चार गेंदों पर छक्के जमाए। इसके बाद अंतिम गेंद पर चौका जड़ते हुए ओवर में 32 रन जड़े और मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 234 रनों तक पहुंचा दिया। रोमारियो की बैटिंग पर सचिन तेंदुलकर काफी खुश हो गए।
फैन्स ने रोमारियो शेफर्ड की बल्लेबाजी को पागलपंती कहा। नॉर्टजे का समय ठीक नहीं चल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उनको महेंद्र सिंह धोनी ने धोया था। इस बार रोमारियो शेफर्ड ने धमाका कर दिया। वह 10 गेंद में 4 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 39 रन जड़ने में सफल रहे। टिम डेविड ने 21 गेंद में 4 छक्कों और 2 चौकों से नाबाद 45 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications