PBKS vs MI: रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही बना गए कीर्तिमान, धोनी के खास क्लब में शामिल

PBKS vs MI: आईपीएल में इस बार रोहित शर्मा ने प्रभावशाली काम किया है। अपने बल्ले से धमाकेदार बैटिंग कर रोहित शर्मा ने टीम को मजबूती प्रदान की है। रोहित शर्मा ने इस सीजन एक शतकीय पारी भी खेली है। कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाने के बाद रोहित की बैटिंग में और तेजी आई है।

हालांकि मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पांड्या की कप्तानी में ख़ास नहीं रहा है। तीन मैचों में हारने के बाद मुंबई को दो मैचों में जीत मिली और फिर एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही रोहित के नाम एक कीर्तिमान हो गया।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 250 मैचों का आंकड़ा पूरा कर लिया। डेक्कन चार्जस से शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस तक का सफर तय करने में रोहित शर्मा ने 250 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा नम्बर दो पर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 250 मैचों का आंकड़ा सबसे पहले पूरा किया था। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आ गए हैं। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में कुल 244 मुकाबले खेले हैं। वह भी जल्दी ही इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।

पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने 8 रन बनाए। वह रबाडा की गेंद पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+