IPL 2024: रोहित ने हार्दिक को सबके सामने लगाया गले, कप्तान बनने को लेकर क्या था कोई विवाद?
IPL 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने नेट सेशन में तैयारी शुरू कर दी है। लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान को बदला है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
पंड्या बने मुंबई के कप्तान
मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को आईपीएल से पहले ही 15 करोड रुपये में ट्रेड कर लिया था। गुजरात से मुंबई आने के बाद ही हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को साल 2022 में खिताब दिलाया था। जबकि 2023 में गुजरात की टीम रनरअप रही थी।

रोहित खेलेंगे आईपीएल
रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाए जाने से हिटमैन के फैंस नाखुश नजर आए थे। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल किया गया और मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स में भी भारी कमी देखी गई। हालांकि समय बीतने के साथ ही यह मामला भी ठंड पड़ गया। सबसे बड़ा सवाल था क्या रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए सीजन आईपीएल खेलेंगे।
रोहित ने लगाया गले
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा नेट सेशन में एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा ने गले लगाया। रोहित हार्दिक के बीच इस व्यवहार को देखने के बाद साफ पता चलता है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कप्तान बनने को लेकर शायद कोई भी विवाद नहीं रहा होगा।
पंड्या करेंगे कमाल
कुछ दिन पहले ही मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी छोड़े जाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई जवाब नहीं दिया था। हार्दिक पंड्या के सामने जब मार्क बाउचर से रोहित से कप्तानी छीनने के ऊपर सवाल पूछा गया तो इस पर मार्क शांत रहे थे। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन कैसा परफॉर्म करती है यह देखना दिलचस्प रहेगा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। मुंबई के पास पांच आईपीएल ट्रॉफी मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications