MI vs SRH: चेहरे पर निराशा और आँखों में आंसू, ड्रेसिंग रूम में रो पड़े रोहित शर्मा, देखें वीडियो

Rohit Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की और सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में धमाकेदार शतकीय पारी खेली।

हर बार की तरफ रोहित शर्मा का बल्ला इस बार भी नहीं चल पाया। वह सस्ते में ही आउट होकर वापस चले गए। रोहित शर्मा के पास रन बनाने का पूरा मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रोहित का ड्रेसिंग रूम से एक वीडियो आया है, जिसमें वह खुश नहीं हैं।

rohit sharma

इस वीडियो में रोहित शर्मा निराश दिख रहे हैं और भावुक भी हैं। रोहित शर्मा खुद को रोने से रोकते हुए दिख रहे हैं। अंत में वह अपने हाथ से आंसू पोंछने का प्रयास करते हैं। फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है और यह वायरल भी है।

पिछले पांच मैचों से रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है। वह रन बनाने का प्रयास करते हुए आउट हो जाते हैं। रोहित शर्मा टीम को तेज शुरुआत देने का प्रयास करते हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। पिछले पांच मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से महज 34 रन ही आए हैं और यह चिंता का विषय है।

जून में ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ओपन करते हैं और खराब फॉर्म के साथ वहां जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आईपीएल में इस सीजन रोहित शर्मा शतक जमाने में सफल रहे हैं लेकिन बाद में उनकी बैटिंग में धमाका देखने को नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+